बड़ी खबर

इंस्टाग्राम से हुआ प्यार.लड़के के पिता ने ले लिया लड़के का मोबाइल तो लड़की पहुंची लड़के के घर और सबके सामने पी गई जहर.मामला धरमजयगढ़ के प्रेमनगर का…आगे पढ़े पूरी स्टोरी

डेस्क आदिवासी स्तम्भ

धरमजयगढ़ । सोशल मीडिया के जरिए प्यार के चक्कर में पड़कर एक किशोरी बीती रात अपने नाबालिग प्रेमी के घर जा पहुंची और सबके सामने यूरिया पी गई वहीं आनन फानन में किशोरी को देर रात धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है.

उक्त वाक्या धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र का है जहां इंस्टाग्राम के जरिए एक किशोरी को प्रेमनगर के नाबालिग लड़के से प्यार हो गया और प्यार का बुखार दिनों दिन परवान चढ़ने लगा लेकिन इसी बीच लड़के के पिता ने उसका मोबाइल ले लिया तो लड़के ने लड़की को आश्वासन दिया की वो उससे होली के बाद मिलेगा लेकिन लड़की इश्क में दूरी सहन नही कर पाई और गुरुवार की रात अपने भाई के साथ लड़के के घर प्रेमनगर जा पहुंची वहीं लड़की का भाई लड़की को छोड़कर वहां से चला गया और लड़की प्रेमी के घर जा पहुंची. माजरा देखकर लड़के के पिता का दिमाग ठनका और पिता दोनो प्रेमी को समझाइस देने लगा लेकिन कहते है प्यार अंधा होता है और जब यह सिर पर सवार हो तो कुछ भी नही देखता बस इसी अंदाज लड़की सबके सामने यूरिया पी गई जिसके बाद हरकत में आए लड़के के परिजन तत्काल लड़की को लेकर धरमयागढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचे जहां उसका उपचार जारी है.लड़की ने बताया कि यूरिया में पानी मिलाकर वो अपने घर से लेकर आई थी.

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button