बड़ी खबर
अलग अंदाज में और आतिशबाजी के साथ 50 फिट के रावन के पुतले का होगा दहन…रिमोट कंट्रोल से रावन







डेक्स आदिवासी स्तंभ
धरमजयगढ़ । धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आज रात भारी आतिशबाजी के साथ 50 फिट के विशाल रावण के पुतले का दहन किया जाएगा कार्यक्रम को लेकर आयोजक समिति ने बताया कि इस बार खास तैयारियों के साथ और नए अंदाज में रावन दहन का कार्यक्रम किया जाना है

जिसमे रिमोट कंट्रोल के द्वारा रावन के सिर को ब्लास्ट किया जाएगा कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया गया की आज रात 9 बजे से विशेष आतिशबाजी की शुरुवात होगी और रात ठीक 10 बजे रावन के पुतले का दहन किया जाएगा वहीं रावन दहन के बाद आनंद मेला का आयोजन किया जाएगा

जिसमे विभिन्न रंगमंच के कलाकार नाट्य प्रस्तुति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे और इस कार्यक्रम के पश्चात धरमजयगढ़ के ऐतिहासिक दुर्गापूजा और दशहरा मेले का कल मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के साथ समापन किया जायेगा।।







