धरमजयगढ़ मेडिकल एसोसिएशन ने कहा सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल की नहीं है जानकारी, ना हीं ऐसा कोई आधिकारिक ग्रुप जिसमें हम जुड़े है






डेस्क आदिवासी स्तम्भ
धरमजयगढ़ । धरमजयगढ़ ब्लॉक के दवा विक्रेताओं की ग्रुप में हुआ पोस्ट जिसमे जिले में पदस्थ ब्लॉक की प्रभारी ड्रग इंस्पेक्टर के नाम पर रिश्वत मांगने संबंधी चैट वायरल से जुड़ा है।जिसे जनवरी या फरवरी का बताया जा रहा है वही इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर का कहना है कि मैं ना तो किसी से रिश्वत मांगी हूं और ना ही किसी दुकानदार से वसूली करने के लिए कहा है वही इस पूरे मामले मैं धरमजयगढ़ मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से खंडन करते हुवे बताया गया है

की ऐसा कोई भी ग्रुप ही नही है जिसमे व्यापारी और अधिकारी गण शामिल हो और जिसमें इस तरह की चैट किए गए हो रायगढ़ ज़िले के औसधी विक्रेताओं का ही एक ग्रुप है जिसमे विभिन्न प्रकार की समस्याओं एव दवा से संबंधित बाते होती है यदि कुछ लोगो के द्वारा आपस में किसी प्रकार के ग्रुप का निर्माण किया गया होगा तो वह कोई आधिकारिक ग्रुप नहीं कहलायेगा एवम् उसमे क्या बाते चल रही हैं उसके विषय में किसी प्रकार की जानकारी भी नहीं है धरमजयगढ़ क्षेत्र की औषधि निरीक्षक के द्वारा किसी प्रकार के पैसे की वसूली संबंधित बाते नहीं की गई है। और समय समय पर उनके द्वारा दुकानों का निरीक्षण कर कड़ाई से नियमों का पालन भी कराया जाता रहा है।







