बड़ी खबर

खुलेआम गुंडागर्दी पर उतरे गौ तस्कर.भगवा का चोला ओढ़कर दे रहे तस्करी को अंजाम..पुलिस ने किया अपराध दर्ज

डेस्क आदिवासी स्तम्भ

धरमजयगढ़ । गौ तस्करो द्वारा गुरुवार को धरमजयगढ़ बजरंग दल के दो युवकों से की गई मारपीट के बाद मामला अब तुल पकड़ने लगा है.इस मामले की गुरुवार शाम को स्थानीय थाने में लिखित दर्ज कराई गई जिसमे नगर के एक गौ तस्कर का नाम भी सामने आ रहा है पीड़ित पक्ष ने बताया कि उसी की शह पर धरमजयगढ़ क्षेत्र में लंबे समय से गौ तस्करी का अवैध कार्य चलाया जा रहा है तथा उसी के गुंडों के द्वारा बजरंग दल के दो युवकों से मारपीट की गई है जिसमे स्थानीय पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294,323,506,34 के तहत अपराध दर्ज किया है.

मारपीट में घायल हुए दोनो युवकों ने थाने में दिये अपने बयान में बताया है की गुरुवार को दोपहर लगभग 2 बजे बजरंग दल के कार्यकर्ता सतीश भारती को फोन से सूचना मिला कि क्रोन्धा के जंगल के रास्ते से होकर गौ तस्कर खेदा करके ले जा रहे थे, और गायों को इंजेक्शन लगाने का सूचना हमें मिला। सूचना पाते ही बजरंग दल के 10 कार्यकर्ता पहुँचे तत्पश्चात् मौके पर 25 से 30 गाय ही रोड में थे बाकि सैंकड़ों की संख्या में गायों को जंगल की ओर छुपा दिया, जब हमारे द्वारा खेदा करके ले जाने वाले से पूछताछ करने लगे तभी कुछ ही देर बाद हमारे साथी नीलाम्बर यादव के फोन नम्बर 9926503591 पर मुकेश मौर्या अपने फोन नम्बर 9752981420 से बार-बार फोन करके बोला कि तुम लोग वहाँ से वापस आ जाओ चूंकि मुकेश मौर्या जोहार छत्तीसगढ़ के सपादक नारायण बाईन के लिए रिर्पोटिंग का कार्य करता है। तत्पश्चात् मुकेश मौर्या के द्वारा जोहर छत्तीसगढ़ के कार्यालय बस स्टैण्ड पर हमें बुलाया और हमारे द्वारा नारायण बाईन से यह पुछा गया कि हमें क्यों बुलाये हो तभी जोहार छत्तीसगढ़ के संपादक नारायण बाईन के द्वारा हमें कहा गया और हमें समझाने लगे कि शासन को एक साल में लगभग 40 प्रतिशत का फायदा होता है इस काम को क्यों रोक रहे हो बाद में हमें पता चला कि जोहार छत्तीसगढ़ के संपादक नारायण बाईन अपने आपको गौ सेवक कामधेनु का सदस्य बताता है और हमारे द्वारा गौ तस्करी को रोके जाने पर नारायण बाईन के द्वारा हमारा विरोध किया जा रहा था। कुछ समय पश्चात् बजरंग दल के सभी सदस्य क्रोंन्धा के जंगल में पहुंचे और गौ तस्करी करने वालों कि जानकारी लेने का प्रयास किये जिसमें एक व्यक्ति का ही जानकारी ले पाये थे जिसका नाम जुगलपुरी गोस्वामी पिता झीटकुपुरी निवासी बालझार तमता जशपुर छ.ग. का निवासी है जिसका आधार नम्बर 2149 5359 6269 है कुछ देर पश्चात् लगभग 25-30 गौ तस्कर बाईक में पहुँचे, पहले तो गाली दिए और फिर बोले कि यहाँ से भग जाओ नहीं तो यहीं निपटा देंगे,

फिर पीछे से एक गौ तस्कर चिल्ला कर बोले कि इनको मत छोड़ो हमारे धंधे में दिक्कत करेगा बोल कर हम दो लोग राहुल सरकार और आकाश जिंदल को सभी गौ तस्कर मिलकर बेल्ट, लात, घुसा और मुक्के से बुरी तरह पीटे, जिससे हम दोनो के शरीर में चोटे आई। जब हम मार खा रहे थे तभी जंगल के पास लगभग 10-12 मोटर सायकल और जोहार छत्तीसगढ़ के संपादक नारायण बाईन का ब्रेजा गाड़ी भी दिखा। गाड़ी के पीछे जोहार छत्तीसगढ़ लिखा हुआ था। ऐसे में गौ तस्करों पर कार्यवाही करने की जरूरत है जब हम दोनों को मार रहे थे तब एक व्यक्ति का पहचान कर पाये हैं जिसका नाम विजय यादव निवासी बथानपारा, सागरपुर का रहने वाला है बाकी को हम नहीं पहचान पाये, बजरंग दल के उच्च कार्यकर्ता को इस मामले की सूचना भी दिया गया। हम सभी बजरंग दल के सदस्य यह मांग करते है कि विजय यादव से कड़ाई से पूछताछ करने पर सभी गौ तस्कर के गुर्गे पकड़ में आ जायेंगे।

अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि गौ तस्कर विजय यादव से कड़ाई से पूछ-ताछ करते हुए सभी गौ तस्कर को गुर्गे तथा स्थानीय तौ तस्कर की जानकारी लेते हुए ठोस कार्यवाही करने की कृपा करें ताकि भविष्य में और किसी के साथ गुंडा गर्दी न कर पायें।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button