Latest News
गणेशपुर में पानी की समस्या से जूझ रहे पिछड़ी जनजाति के लोग नहीं मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ…देखें वीडियो







भास्कर TODA
धरमजयगढ़ । पानी की किल्लत को दूर करने के लिए सरकार ने नल जल योजना की शुरुआत की लेकिन गर्मी का मौसम शुरू होते ही विशेष पिछड़ी जनजाति के साथ ही गणेशपुर के गांव में रहने वाले लोगों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है

और पानी की विकट समस्या से यहां के ग्रामीण जूझ रहे है आपको बता दें यहां के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक ही हेडपंप है जिससे पूरे गांव के लोग पानी लेते है ऐसे में कई बार जल स्तर गिर जाने के कारण उन्हें पानी की विकट समस्या का सामना करना होता है

वहीं जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों को दर्जनों बार पानी की समस्या की जानकारी दी गई लेकिन किसी भी प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने इस गंभीर समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया देखें रिपोर्ट।







