बड़ी खबर

लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हुए डाक कर्मी आज से बैठे हड़ताल पर..पढ़े पूरी खबर

डेक्स आदिवासी स्तंभ

धरमजयगढ़ । अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ AIGDSU और राष्ट्रीय डाक सेवक संघ NUGDS का आह्वान पर ग्रामीण डाक सेवक आज देश व्यापी हड़ताल में अनिश्चितकालीन हड़ताल बैठ गए है और इसी क्रम में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ग्रामीण डाक सेवक भी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए है और डाक सेवकों के ज्ञापन देने के बाद डाक विभाग की सेवाएं ठप हो चुकी है.

गौरतलब है की ग्रामीण डाक सेवक लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आंदोलनरत है, ग्रामीण डाक सेवक 8 घण्टे की ड्यूटी व पेंशन सहित सभी लाभ देने की मांग कर रहे है, नियमित कर्मचारियों के अनुसार देने की मांग, ग्रामीण डाक सेवकों का सामुहिक बीमा कवरेज 5 लाख रुपये करना,ग्रामीण डाक सेवकों की ग्रेच्युटी 5 लाख रुपये करना,

180 दिनों तक सबैतनिक अवकाश को आगे बढ़ाने के साथ साथ ग्रामीण डाक सेवकों को केन्द्रीय कर्मचारियों के समान मेडिकल सुविधाएं प्रदान करना मुख्य मांग है. इन्ही मांगो को लेकर डाक कर्मी हड़ताल पर बैठ गए है. और हड़ताल अनिश्चितकालीन बताई जा रही है आंदोलनरत ग्रामीण डाक सेवको का कहना है की जब तक हमारी मांगे नही मानी जायेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी. क्या कहते कर्मचारी देखे वीडियो..

वही दूसरी और ग्रामीण डाक कर्मीयो के हड़ताल पर जाने से ग्रामीण क्षेत्र को डाक व्यवस्थाए प्रभावित हो रही है. गांवों में डाक वितरण और डाक बुकिंग, मनीआर्डर वितरण और बुकिंग, डाकघर बचत सेवाए, डाकघर जमा और निकासी सेवाए हड़ताल की वजह से बंद है.

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button