छत्तीसगढ़ के नंदेली से पैदल यात्रा के लिए निकले रामभक्त…ऐतिहासिक क्षण के बनेंगे शाक्षी..देखें वीडियो








डेक्स आदिवासी स्तंभ
धरमजयगढ़ । मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का दर्शन करने के लिए छत्तीसगढ़ के तीन युवा रामभक्त पैदल ही निकल पड़े हैं। वह तीनो दिनों का पैदल सफर करते हुए सोमवार को धरमजयगढ़ के पास स्थित मिरिगुड़ा के पास पहुंचे।

राम के प्रति अगाध भक्ति और श्रद्धा देखकर हर कोई स्तब्ध है। छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ के अयोध्या की लगभग साढ़े 6 सौ किलोमीटर है. जिसे ये तीनो रामभक्त पैदल यात्रा कर अपनी श्रद्धा का परिचय दे रहे हैं.आपको बता दे पैदल यात्रा कर रहे कौशल बरेठ लीलाधर बारेठ,मनोज निवासी नवा पारा नंदेली 6 अगस्त दिन शनिवार को सुबह दस बजे से इस यात्रा पर है.और दिनरात पैदल चलकर इस यात्रा को पूरी कर रहे है.

इस दौरान उन्होंने बताया कि बीच बीच में उन्हे लोगो की मदद भी मिल रही है.वहीं इनको उम्मीद है कि वह समय से रामनगरी पहुंच जाएंगे और प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन सकेंगे। देखें वीडियो क्या कहते है रामभक्त :







