“ऑपरेशन सिंदूर” की सफलत पर धरमजयगढ़ में निकाली गई तिरंगा यात्रा.. देखें वीडियो







भास्कर TODAY
धरमजयगढ़ । धरमजयगढ़ में मैकी शाम पांच बजे सेना के शौर्य को नमन करते हुए पुलिस विभाग के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

जिसमें नगर पंचायत,वन विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उत्साह से हिस्सा लेते हुए देश की रक्षा में समर्पित हमारी सेना के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान का जयघोष किया। तिरंगा यात्र में युवा, बच्चे बड़े बुजुर्ग, महिलाएं सभी वर्ग के लोगों ने सहभागिता निभायी।

यात्रा में लोग हाथों में तिरंगा लिए, गर्व और जोश से लबरेज़ नजर आए। देशभक्ति के नारों से नगर के चौक चौराहे गूंज उठे इस दौरान सेना के अदम्य शौर्य को नमन करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी।

इस पहल को लेकर नगर में जबरदस्त उत्साह देखा गया और लोगों ने इसे नई पीढ़ी में देशभक्ति और एकता का संदेश देने की दिशा में एक अहम कदम बताया। साथ ही कहा कि”ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक अभियान नहीं, देश और उसकी सेना के प्रति सम्मान और नारी शक्ति के सशक्त समर्थन के लिए एक संकल्प है।







