दुर्घटना

तत्काल घायलों की मदद के लिए पहुंची धरमजयगढ़ पुलिस और बिना समय गंवाए सभी घायलों को धरमजयगढ़ के अस्पताल पहुंचाया

डेक्स आदिवासी स्तम्भ

धरमजयगढ़ । धरमजयगढ़ पुलिस आज अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए पिकप हादसे की खबर पाते ही तत्काल घायलों की मदद के लिए पहुंची और बिना समय गंवाए सभी घायलों को धरमजयगढ़ अस्पताल पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाई इस दौरान थाना प्रभारी अमित तिवारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी धरमजयगढ़ एसडीओपी को दुर्घटना की जानकारी दी जिसके बाद एसडीओपी ने भी घरघोड़ा अस्पताल से घायलों के लिए दो एंबुलेंस की व्यवस्था की वहीं नाग दरहा के हुए पिकप दुर्घटना में 20 से अधिक लोग घायल हुए जिसमे 5 महिला और एक लड़की को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रिफर किया गया है.

आपको बता दे की धरमजयगढ़ और घरघोड़ा की सरहद पर स्थित नाग दरहा गांव के ग्रामीण जिसमे अधिकतर महिलाएं शामिल थी आज दोपहर दुर्गापुर दशकर्म निमंत्रण के लिए निकले थे और जैसे ही नाग दरहा के पास स्थित पुलिया के पास पहुंचे पिकप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया हादसे में महिला सहित लड़कियों को भी चोटें आई है जिसमे 6 लोगो को बेहतर के लिए रायगढ़ अस्पताल भेजा गया है.

फिलहाल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button