आयोजन

प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला ओंगना में न्यौता भोजन का आयोजन

डेस्क आदिवासी स्तम्भ

धरमजयगढ़। शासन द्वारा न्योता भोजन कार्यक्रम की घोषणा के बाद सभी स्कूलों में न्यौता भोज शुरू हो गया है। विकासखंड धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम ओंगना के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के बच्चों के लिए एक साथ न्योता भोजन का आयोजन किया गया।

न्योता भोजन कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डिगेश पटेल, भाजपा नेता हरिशचंद्र राठिया, गोकुल नारायण यादव, भरतलाल साहू ने उपस्थित लोगों को न्योता भोजन का उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। इस अवसर सभी अतिथियों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। न्योता भोजन में भाजपा नेता टार्जन भारती, गोविंद दास महंत, अनिल पांडेय, शिशुपाल गुप्ता, शशि पटेल, हरिराम राठिया, निरंजन गुप्ता, जगन्नाथ सा , अमित राठिया, जयहरी सारथी, बोधसिंह, नृपलाल, रफीक खान, श्याम साहू, भगवान सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

न्योता भोजन की व्यवस्था शाला प्रबंध एवं विकास समिति द्वारा की गई थी। स्कूल के प्रधान पाठक सुगन प्रसाद साहू, ललिता पटेल, सीएसी मिहिर विश्वास, ब्रिजिट टोप्पो, अशोक साहू, सिसिलिया एक्का, सुष्मा शुक्ला सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button