दुर्घटना
तेज़ रफ्तार पिकप ने बाइक में सवार तीन युवकों को सामने से मारा टक्कर अस्पताल में इलाज जारी







डेक्स आदिवासी स्तंभ
धरमजयगढ़ । बाइक में सवार तीन युवकों को आज एक पिकप चालक ने सामने से टक्कर मार दिया जिसमे तीनों युवक घायल हो गए वहीं घायल युवकों का धरमजयगढ़ अस्पताल में इलाज जारी है.

आपको बता दे खलबोरा निवासी मनोज यादव,सुखदेव बिरहोर और भूषण यादव आज सुबह धरमजयगढ़ आ रहे थे तभी ओंगना मार्ग पर सामने से आ रही एक तेज पिकप चालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दिया

वहीं घटना के बाद पिकप चालक वहां से भाग गया फिलहाल तीनों घायल युवकों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है।।




