दुर्घटना
तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर गिरे






डेस्क आदिवासी स्तम्भ
धरमजयगढ़ । तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर गिरे वहीं इस दुर्घटना में दोनो युवक बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की मदद से धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है

यह पूरी घटना मड़वाताल के पास की है जिसमे श्रवण बैगा पिता संतोष बैगा और दिनेश बैगा पिता सुकलाल बैगा दोनो खम्हार से वापस अपने घर मड़वाताल जा रहे थे इसी दौरान यह घटना घटी है.घायल युवक के परिजनों ने बताया कि दिनेश यादव आज परीक्षा देने खम्हार आया हुआ था

जिसे लेने के लिए श्रवण बाइक से गया हुआ था और वापसी के दौरान बाइक से अनियंत्रित होकर यह दुर्घटना घटी है.फिलहाल दोनो घायल युवकों का अस्पताल में इलाज जारी है।।



