दुर्घटना
तेज रफ्तार बुलेरो चालक ने सामने से बाइक सवार पति पत्नी को मारी टक्कर दोनो गंभीर रूप से घायल








डेक्स आदिवासी स्तंभ
धरमजयगढ़ । सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बुलैरो वाहन के चालक ने बाइक सवार पति पत्नी को टक्कर मार दिया जिसमे दोनो पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं दुर्घटना के बाद डायल 112 की मदद से उन्हें इलाज के लिए धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आपको बता दे दुर्घटना सीसरिंगा के धान मंडी के पास ले है जहां सीसरिंगा निवासी धरमू राम अगरिया शाम को अपनी पत्नी के साथ सोखा मुड़ा जाने के लिए निकला था इसी बीच यह दुर्घटना घटी घायल ने बताया कि साइड देने के वावजूद बुलेरो चालक ने टक्कर मार दिया बताया जा रहा है की बुलेरो चालक भी सीस रिंगा का ही है।।



