दुर्घटना

मेहमानी करके वापस बाइक से अपने घर जा रहे युवक को सामने से आ रही बाइक ने मारी टक्कर।

डेक्स आदिवासी स्तंभ

धरमजयगढ़ । अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मेहमानी करके वापस बाइक पर अपने घर जा रहे युवक को सामने से आ रही एक बाइक ने ऐसी टक्कर मारी की दुर्घटना में बाइक में सवार पिता और उसकी तीन साल की बच्ची को गंभीर चोटें आई है वहीं घायल दोनो पिता पुत्री को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

आपको बता दे उक्त दुर्घटना अंबेटीकरा गेट के पास बीती शाम तकरीबन सात बजे के आसपास हुई है जहां पंडरी महुआ निवासी करम सिंह पिता बिधनू यादव अपनी पत्नी और दो बच्चो के साथ धरमजयगढ़ मेहमानी करने आया था वहीं शाम सात बजे के आसपास जब वापस अपने घर जा रहा था तभी सामने से आ रही एक फैशन प्रो बाइक के चालक ने उसे टक्कर मार दिया

जिसमे बाइक चालक पिता सहित उसकी तीन साल की बच्ची के शरीर के कई भागों में जबरदस्त चोटें आई हैं.फिलहाल दुर्घटना में घायल पिता पुत्री का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है.जहां बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रिफर के निर्देश दिए गए हैं।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button