दुर्घटना

दो बाइक चलाको में आमने सामने टक्कर दोनो चालक गंभीर रूप से जख्मी स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है

डेक्स आदिवासी स्तंभ

धरमजयगढ़ । दो बाइक चलाको में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई जिसमे दोनो बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए वहीं दुर्घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनो घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका मरहम पट्टी किया गया।

उक्त वाक्या धरमजयगढ़ के नीचेपारा स्थित अरुण हार्डवेयर के पास की है जहां सीसरींगा निवासी साधन दास दो महिलाओं को अपनी बाइक में बैठाकर उन्हे छोड़ने डोंगाघाट जा रहा था वहीं मीरि गुड़ा निवासी ईशा टाइगर धरमजयगढ़ स्थित अपने किराए के मकान में वापस आ रहा था

और दोनो जैसे ही नीचे पारा के पास स्थित अरुण हार्डवेयर के पास पहुंचे थे दोनो का आपस में जबरदस्त टक्कर हो गया वहीं दुर्घटना में दोनो युवकों को जबरदस्त चोटें आई है जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button