Latest News
दो सांड की लड़ाई में बस का इंतजार कर रही बच्ची हुई घायल..नगर के बस स्टैंड की घटना







डेक्स आदिवासी स्तंभ
धरमजयगढ़ । मवेशियों का उत्पात भी इन दिनों जहां तहां देखने और सुनने को मिलता है वहीं मवेशियों की लड़ाई में इंसान चोटिल हो रहे हैं दरअसल मामला बीती रात तकरीबन 9 बजे के आसपास की है जहां डभरा थानाक्षेत्र का एक परिवार रामगढ़ जाने के लिए धरमजयगढ़ के बस स्टैंड में बस का इंतजार कर रहे थे इसी बीच दो सांड की भयानक लड़ाई शुरू हुई. देखें वीडियो
वहीं एक सांड की ठोकर से 9 साल की लड़की का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे आसपास के लोगो ने स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है आपको बता दे की चांदनी चौहान पिता विजय चौहान मंगलवार की रात रामगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे और इसी दरमियान यह घटना घटी है फिलहाल लड़की का इलाज धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में चल रहा है।।







