विधानसभा चुनाव 2023

धरमजयगढ़ कांग्रेस पार्टी ने चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन विधायक लालजीत सहित सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

डेक्स आदिवासी स्तंभ

धरमजयगढ़ । 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार प्रसार में कार्यकर्ताओं की आसानी के लिए धरमजयगढ़ कांग्रेस पार्टी ने नगर के बेरियर चौक काले पास स्थित पतरापारा में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया.

जिसमे विधायक लालजीत सिंह राठिया बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.इस दौरान एक बैठक आयोजित की गई और विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई.कार्यक्रम की शुरुवात फीता काटकर और छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर धूप दीप दिखाकर और माल्यार्पण कर किया गया

तत्पश्चात धरमजयगढ़ कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष ऋतुराज और घरघोड़ा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष शिव शर्मा ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर कांग्रेस सरकार की योजनाओं को लोगो तक पहुंचाने की बात कही साथ ही भाजपा नेताओं के प्रलोभन में ना फसने लोगो को जागरूक करने का मंत्र दिया

इसके बाद विधायक लालजीत सिंह राठिया ने अपने वक्तव्य में कहा की क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को प्रत्येक आदमी तक पहुंचाने और किसानो,बेरोजगार सहित आम इंसान के लिए कांग्रेस द्वारा चाली जा रही सभी योजनाओं को उन तक पहुंचाने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित किया

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की यहां कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आपको लालजीत समझे और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगो को जागरूक करे ताकि इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भारी मतों से कांग्रेस की सरकार बने ।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button