Latest News

CGRIDCL विभाग में बजट का आभाव.ठेकेदार के 15 करोड़ से अधिक रुपए फंसे.खरसिया धरमजयगढ़ सड़क निर्माण कार्य हो रहा प्रभावित

डेस्क आदिवासी स्तम्भ

धरमजयगढ़ । बजट के अभाव में धरमजयगढ़ क्षेत्र में विकास कार्य किस तरह प्रभावित हो रहे हैं.इसका जीता जागता उदाहरण खरसिया छाल हाटी मुख्य मार्ग है.बरसात के बाद इस मार्ग पर आवागमन करना बेहद मुश्किल हो जाता है हालात इतने बिगड़ जा रहे है की जिसे लेकर 27 अगस्त को छाल में स्कूली बच्चों को आंदोलन करना पड़ा ऐसे में वर्षो की मांग रही सड़क निर्माण कार्य की आज तक अधूरी है जिसका एक मुख्य कारण यह है कि संबंधित विभाग में बजट नही है और बजट नही होने के कारण ठेकेदार भी काम करने में सक्षम नहीं है।आपको बता दे की इस सड़क निर्माण कार्य का ठेका श्रीजी कंपनी को मिला है और ठेकेदार के अनुसार लगभग 15 करोड़ से भी अधिक की कार्य की राशि विभाग में जाम है और ठेकेदार भी तंगी हालत से जूझ रहा है ऐसे में इस सड़क का निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहा है.


ठेकदार द्वारा खरसिया छाल धरमजयगढ़ और बाकारूमा प्रोजेक्ट के सड़क निर्माण कार्य में जितने कार्य पूरे किए गए है जिसका बिल ठेकेदार के द्वारा विभाग में जमा करवाया गया है उसका अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। भुगतान न होने के चलते इस निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के कार्य भी लटक गए हैं, जो 2024 तक पूरे होने थे। बताया जा रहा है की ठेकेदार ने तो बैंकों के माध्यम से रुपए निकालकर निर्माण सामग्री और मजदूरी का भुगतान इस विश्वास के साथ किया था कि जितने निर्माण कार्य होते जा रहे है उसका विभाग की ओर से उन्हें जल्द भुगतान मिलता जाएगा। लेकिन अब आर्थिक तंगी के कारण ठेकेदार भी इस निर्माण कार्य से अपना हाथ खींच रहे है जिसका एक मुख्य कारण संबधित विभाग के पास रूपये नही है और ठेकेदार को आगे कार्य के लिए कोई बजट नही मिल पा रहा है।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button