Latest News

धरमजयगढ़ नगर पंचायत चुनाव.. सरगर्मियां तेज़.. अधिवक्ता राजेंद्र चावड़ा की एंट्री… कांग्रेस से चुनाव लड़ने की इच्छा.. मेरी योजनाएं नगर के विकास पर केंद्रित : राजेंद्र चावड़ा

भास्कर TODAY

धरमजयगढ़ । नगर पंचायत चुनाव के निकट आते ही प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में अध्यक्ष पद के चयन को लेकर गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। कांग्रेस से धरमजयगढ़ के अधिकवक्ता राजेंद्र चावड़ा ने भी अध्यक्ष पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की हैं। आपको बता दें पेशे से वकील राजेंद्र चावड़ा की नगर में साफ सुथरी छवि है और कांग्रेस पार्टी से इनका पुराना नाता रहा है.

साथ ही इनकी दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है, क्योंकि उन्हें एक अनुभवी नेता के रूप में समाजिक कार्यों में अग्रणी और एक विजनरी उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। राजेंद्र चावड़ा अपने मिलनसार स्वभाव, कुशल व्यवहार और हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी योजनाएं नगर के विकास पर केंद्रित हैं, जिनमें बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छता, और जरूरतमंदों की सहायता के लिए विशेष प्रयास शामिल हैं। कानूनी पेशे से जुड़े होने के नाते, उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त कानूनी मदद उपलब्ध कराकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाया है। उनके इस कदम ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया है।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button