Latest News

धरमजयगढ़ प्रेस क्लब ने पदाधिकारियों और सदस्यगणों का सम्मान कर किया जैकेट वितरण

भास्कर TODAY

धरमजयगढ़ । प्रेस क्लब धरमजयगढ़ के पदाधिकारियों और सदस्यगणों ने गुरुवार की शाम 4 बजे स्थानीय pwd के विश्रामगृह में एक बैठक आयोजित की बैठक के दौरान कई विषयों पर सभी ने चर्चा किया एवं प्रेस क्लब धरमजयगढ़ में जुड़े सभी पत्रकार साथियों का सम्मान किया गया इस

अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने सभी पत्रकार साथियों को जैकेट वितरण किया इस दौरान मौजूद सभी पत्रकारगणों ने प्रेस क्लब के इस सराहनीय कदम की तारीफ करते हुए कहा कि यह धरमजयगढ़ के इतिहास में पहली मर्तबा है

जब अध्यक्ष नारायण बाईन की अध्यक्षता में प्रेस क्लब में जुड़े पत्रकार साथियों को इस तरह उपहार वितरण किया गया कार्यक्रम के दौरान सभी पत्रकार साथियों में खुशी का माहौल रहा साथ ही आने वाले दिनों में कई और बड़े स्तर के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इस बात की सभी पत्रकार साथियों ने मिलकर चर्चा की।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button