Latest News

अप्रारंभ कार्यों का जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वार्ड पार्षद गगनदीप सिंह कोमल नगर पंचायत कार्यालय के सामने करेंगे धरना प्रदर्शन

भास्कर TODAY

धरमजयगढ़ । नगर पंचायत धरमजयगढ़ जनहित की समस्याओं को लेकर हमेशा आवाज बुलन्द करने वाले वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद गगनदीप सिंह कोमल ने एक बार फिर स्थानीय नगर पंचायत के अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है

जिसमें उन्होंने साफ और स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जल्द ही अगर अप्रारंभ कार्यों का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वो नगर पंचायत के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे आपको बता दें विगत दो वर्ष पूर्व वार्ड क्रमांक 12 के बहुत सारे कार्य स्वीकृत होकर उनका टेंडर भी ही गया था साथ ही ठेकेदारों को कार्यादेश भी जारी कर दिया गया था

जिसमें कुछ निर्माण कार्यों का भूमि पूजन तत्कालीन नगर पंचायत अधिकारी एवं उप अभियंता में संपन्न भी कराया गया था लेकिन दुर्भावनावश सरकार बदलीऔर सभी निर्माण कार्य अप्रारंभ कार्यों की सूची में डाल दिए गए और इन कार्यों की आज तक शुरुआत नहीं की गई मोहल्लेवासियों को भरी बरसात आवागमन करने में हो रही बड़ी दिक्कतेंआपको बता दें वार्ड क्रमांक 12 के महंत मोहल्ला सहित आसपास के लोगों को इस भरी बरसात में कीचड़युक्त सड़क के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है जिससे वार्ड के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में नाराज वार्डवासी पार्षद गगनदीप के साथ इस आंदोलन में भाग ले सकते है वहीं अधर में लटके इन कार्यों की शुरुआत जल्द नहीं की गई तो नगर पंचायत के सामने एक बार फिर बड़ा हंगामा खड़ा हो सकता है

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button