Latest News
नगर पंचायत धरमजयगढ़ में तहसीलदार भोजराम डहरिया ने प्रशासक के रूप में संभाला पदभार







भास्कर TODAY
धरमजयगढ़। नगरीय प्रशासन विभाग ने निगम,पालिका परिषद के बाद नगर पंचायत में भी प्रशासक नियुक्त कर दिए है और इसी क्रम में सोमवार 6 जनवरी की सुबह साढ़े दस बजे नगर पंचायत धरमजयगढ़ में तहसीलदार भोजराम डहरिया को प्रशासक बनाया है,

आज सुबह साढ़े दस बजे तहसीलदार भोजराम डहरिया धरमजयगढ़ के नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे अपना पदभार ग्रहण किया।इस दौरान नगर पंचायत के स्वच्छता दीदियों के द्वार स्वागत गीत गा कर उनका स्वागत किया गया,

पदभार ग्रहण करते समय मुख्य नगर पंचायत अधिकारी साहू धर्मजयगढ़ भाजपा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष भरत लाल साहू, पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष महेश चैनानी, सहित आम जन भी मौजूद रहे।








