विधानसभा चुनाव 2023

पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दलों को रवाना किया गया।

डेक्स आदिवासी स्तंभ

धरमजयगढ़ । दूसरे चरण में विधानसभा चुनाव के तहत रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा में 17 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए गुरुवार की सुबह विधानसभा में मतदान केंद्रों के लिए मतदान सामग्रियों का वितरण शुरू हुआ।

निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव सामग्री वितरण की तैयारी पूरी कर ली है।आपको बता दे मतदान दलों को चुनाव सामग्रियों के साथ मतदान केंद्र ले जाने बसों व छोटे वाहनों का अधिग्रहण किया गया है।वहीं कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मतदान दलों को रवाना किया जा रहा हैं।…देखें वीडियो

सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

सुरक्षा को लेकर धरमजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्र ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज के पुलिस और बीएसएफ के जवानों की तैनाती भी की गई है. मतदान के दौरान हर जगह पर पुलिस और बीएसएफ के जवान तैनात रहेंगे. इसके साथ ही पेट्रोलिंग पार्टी भी लगातार निरीक्षण करेंगी. वहीं संवेदनशील मतदान केंद्रों की विशेष निगरानी की जाएगी।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button