Blog

धरमजयगढ़ थाने की कमान संभालेंगे TI राजेश जांगड़े, प्रेस क्लब संघ की हुई अहम मुलाकात

भास्कर Today

धरमजयगढ़ में नव पदस्थ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े से प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।मुलाकात के दौरान थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने पत्रकारों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई और कहा कि पुलिस एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी।प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने भी पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने की बात कही तथा क्षेत्र में निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष नारायण बाईन ,सचिव विवेक पांडे,उपाध्यक्ष गुरुचरण सिंह राजपूत,असलम खान सह कोषाध्यक्ष पावेल अग्रवाल और मिडिया प्रभारी राजू यादव उपस्थित रहे।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button