बड़ी खबर

पुलिस लाइन में एसएसपी सदानंद कुमार तो वही धरमजयगढ़ थाने में थाना प्रभारी अमित तिवारी ने मंत्रोच्चारण के साथ किया शस्त्रों का पूजा

डेक्स आदिवासी स्तंभ

रायगढ़ । वर्षों से विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन की परंपरा चली आ रही है । परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष जिले के सभी थाना, चौकी एवं पुलिस लाइन सहित धरमजयगढ़ थाने में शस्त्रागार में रखे शस्त्रों एवं वाहनों की साफ-सफाई कर विधि विधान से पूजा किया जाता है

इसी क्रम में आज दिनांक 24/10/2023 को विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन उर्दना में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में एसएसपी श्री सदानंद कुमार ने थाने में रखे शस्त्रागार के शस्त्रों की विध‍ि विधान, मंत्रोच्चार के साथ पूजन महाकाली की आराधना के साथ हवन शांति किया गया।

पूजन दौरान पौराणिक परंपरा का निर्वहन करते हुए एसएसपी श्री सदानंद कुमार और एएसपी श्री संजय महादेवा द्वारा तलवार से कद्दू के बकरे की बलि दी गई जिसके बाद खुले प्रांगण में हर्ष फायर किया गया । एसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के साथ जिलेवासियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किये

एसएसपी व एडिशनल एसपी के साथ पुलिस लाइन शस्त्र पूजन कार्यक्रम में डीएसपी निकिता तिवारी, सीएसपी अभिनव उपाध्याय, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल , रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, नगर निरीक्षक विजय चेलक, प्रशांत राव अहेर, रामकिंकर यादव सहित पुलिस लाइन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे ।

इसी प्रकार जिले के सभी थाना, चौकियों में रखे शस्त्रागार/कोत में रखे हथ‍ियारों की साफ-सफाई पूजा किया गया है ।

धरमजयगढ़ थाने में भी की गई शस्त्र पूजा

इसी क्रम में आज धरमजयगढ़ थाने में थाना प्रभारी अमित तिवारी ने भी विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ थाने में शस्त्र पूजा किया इस दौरान धरमजयगढ़ थाने के समस्त स्टाप उपस्थित रहे ।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button