Latest News

बड़ी खबर : नशे के ख़िलाफ़ धरमजयगढ़ पुलिस एलर्ट : मेडिकल स्टोर्स में थाना प्रभारी कमला पुसाम ने जांच अभियान चलाया

डेस्क आदिवासी स्तम्भ

धरमजयगढ़ । नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाते हुए धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने शुक्रवार को नगर के सभी मेडिकल स्टोर में सघन जांच अभियान चलाया

इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को लोक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नशीली दवाओं की बिक्री नहीं करने और बिना चिकित्सक पर्ची के प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न करने की सख्त हिदायत दी।

उन्हें शासन और ड्रग विभाग के सभी नियमों का पालन करते हुए दवाइयों की बिक्री करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने मेडिकल संचालकों से कहा की कहा कि बिना किसी चिकित्सक की अधिकृत पर्ची के कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक किसी भी हालत में प्रतिबंधित दवाओं को न बेचें।

यह न सिर्फ कानूनी रूप से गलत है, साथ ही इस तरह का व्यवहार लोगो में नशीली दवाओं के प्रयोग को बढ़ाता है। नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम में सभी मेडिकल संचालक अपना सहयोग दें।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button