Latest News
जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और सदस्यों के प्रथम सम्मेलन में शामिल हुए सांसद और विधायक







भास्कर TODAY
धरमजयगढ़ । आज धरमजयगढ़ के जनपद पंचायत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्यों का प्रथम सम्मेलन आयोजित किया गया

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ लोकसभा के सांसद राधेश्याम राठिया और विशिष्ठ अतिथि के रूप में धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया शामिल हुए

इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान सहित भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी और धरमजयगढ़ मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू तथा नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार सहित तमाम जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे,

आपको बता दें कि कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष लीनव राठिया उपाध्यक्ष शशि शिशु सहित समस्त जनपद सदस्यों का सम्मान किया गया।








