Latest Newsकार्यवाही

फरार वारंटियों को पकड़ने पुलिस चला रही अभियान धरमजयगढ़ अनुविभाग मे पकड़े गए कुल 15 वारंटी एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने किया प्रेस कांफ्रेंस

डेस्क आदिवासी स्तम्भ

देखे वीडियो : क्या कहते है एसडीओपी सिद्धांत तिवारी

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर फरार आरोपियों एवं वारंटियों की नियमित जांच पतासाजी थानों द्वारा की जा रही है । वहीं आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 को भय मुक्त वातावरण में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने प्रशासन व पुलिस आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जा रहा है तथा सभी गतिविधियों पर पुलिस टीमें नजर रखे हुए है ।

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर रविवार 6 अप्रैल को फरार वारंटियों की अधिक से अधिक तामिली के लिए विशेष अभियान चलाया गया जिसमें धरमजयगढ़ अनुविभाग के थाना कापू से 09 गिरफ्तारी वारंट, लैलूंगा से 03 स्थायी वारंट, धरमजयगढ़ से 02 गिरफ्तारी वारंट और चौकी रैरूमाखुर्द से 01 कुल 15 वार्ंटियों को पकड़ा गया । इस दौरान धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी फरार आरोपियों एवं वारंटियों, शांति भंग करने वालों पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगा ।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button