कार्यवाही

बड़ी खबर : आमापाली के पास मवेशियों से भरी पिकप पकड़ाई.चालक फरार..FIR दर्ज..

डेस्क आदिवासी स्तम्भ

धरमजयगढ़ । धरमजयगढ़ छाल बाकरूमा के रास्ते मवेशी तस्करी के लिए शुरू से ही जाने जाते रहे है यहां रायगढ़ और जशपुर जिले की सीमा होते हुए आसानी से बेजुबान मवेशियों को झारखंड उड़ीसा सहित अन्य राज्यों के बूचड़खाने भेजा जाता है और इस कार्य में स्थानीय लोगो की भी अहम भूमिका रहती है आपको बता दे मवेशी तस्करी के लिए तस्कर दो जरिए का उपयोग करते है

एक तो हांकते हुए और दूसरा पिकप ट्रक यानी की वाहनों के जरिए जिसमे वाहनों में चल रही तस्करी पर कई बार कार्यवाही भी की जाती है लेकिन पैदल लेकर जानी वाले मवेशियों को यह सोचकर रास्ता दे दिया जाता है की यह सभी मवेशी कृषि कार्य के लिए जा रहे है बहरहाल धरमजयगढ़ पुलिस ने एक युवक की सूचना पर मवेशियों से भरे एक पिकप वाहन पर कार्यवाही की है यह पूरा मामला धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम आमापाली के पास स्थित रेलवे ट्रेक के पास की है

जहां नरेश चौहान पिता जिलालाल चौहान निवासी कोदवारीपारा 3 अप्रैल को विवाह कार्यक्रम में शामिल होने अपने साथियों के साथ शक्ति गया हुआ था रात में वापस निकला वहीं सुबह तकरीबन 5 बजे के आसपास एक पिकप वाहन क्रमांक JH 07E589 तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए जा रहा था

और साइड नही देने पर स्थानीय युवकों ने जब वहां को रूपवाया और चेक किया तो पिकप में 11 नग मवेशी भरे हुए थे वहीं पिकप चालक से पूछने पर उसने बताया कि इस्लाम मिरदाहा निवासी सांई टांगरटोली थाना लोदाम जिला जशपुर का होना बताते हुए मवेशियों की तस्करी करना बताया जिसके बाद मौका देखकर वहां चालक मौके से फरार हो गया जिसके बाद युवकों ने इसकी सूचना धरमजयगढ़ पुलिस को दी वहीं प्रार्थी नरेश चौहान की रिपोर्ट पुलिस ने पिकप वाहन क्रमांक JH07E6589 का मालिक इस्लाम मिरदाहा पर 10-LCG, 4-LCG, 6-LCG, 11घ-LCG के खिलाफ कार्यवाही की है।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button