Latest News

BREKING NEWS : युवक के गले पर किया धारदार हथियार से हमला..

डेक्स आदिवासी स्तंभ

धरमजयगढ़ । धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुटूकछार निवासी युवक का धारदार हथियार से गले पर हमला करने का एक मामला सामने आया है जिसमे घायल युवक का गले पर गंभीर चोटें आई है

वहीं घटना के बाद घायल युवक को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है.घटना के संबंध में घायल युवक समीर टोप्पो पिता धरमसाय टोप्पो ने बताया कि आज सोमवार की शाम जब वह अपने घर जा रहा था

तभी रूपलाल किंडो नामक युवक अपने साथियों के साथ रास्ते में मिला और मारपीट करते हुए तब्बल जैसे एक धारदार हथियार से उसके गले पर हमला कर दिया.घायल युवक ने बताया कि उसके द्वारा सरसो की खेती की गई

जिसके कारण कुछ लोग उससे जलन की भावना रखते है और शायद इसी वजह से उसके साथ यह घटना घटी है।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button