बड़ी खबर

बड़ी खबर : एक बराती का सिर कटकर अलग.दो के हाथ अलग.पत्थलगांव के पास हुई घटना,शादी की खुशी बदली मातम में

डेस्क आदिवासी स्तम्भ

धरमजयगढ़ । कल रात में पत्थलगांव थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने निकल कर आ रही है कल रात लगभग 11 बजे के बाद पत्थलगांव के पास सुखरापारा में बाराती बस और ट्रक आपस में रगड़ खाने से बस की सीट पर बैठे बारातियों में से एक का सर धड से अलग हो गया वही एक महिला समेत दो लोगो के हाथ कटकर अलग हो गये। सर धड से अलग होने वाले बाराती की मौके पर ही मौत हो गयी वही अन्य घायलों की हालत बेहद गम्भीर बनी हुई है।

घटना बीती रात लगभग 11 बजे का है जब अवतार बस क्रमांक CG 13 AJ 2993 बाराती लेकर बलरामपुर से धर्मजयगढ़ लौट रही थी सुखरापारा में सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 14 एम जी 9654 के चालक ने बस को एक साईड से रगड़ दिया, बस की सीट पर बैठे बाराती संजय तिवारी पिता रूस कुमार निवासी बेहरापारा धर्मजयगढ़ निवासी का सर कटकर धड़ से अलग हो गया बताया जा रहा है जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वही बाराती अश्विन तिवारी पिता सुनील 18 निवासी सिविल लाइन धर्मजयगढ़ का दाया हाथ और माधुरी यादव पिता जगत उम्र 17 का भी दायां हाथ कटकर अलग हो गया।

घटना की सुचना मिलते ही मोके पर पुलिस ने पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के पत्थलगांव सिविल अस्पताल लाया। जहा से गम्भीर रूप से घायल दोनों मरीजो को बाहर रेफर किया गया है बताया जा रहा है की दोनों घायल का हाथ काटकर अलग हो जाने से दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button