बड़ी खबर
बड़ी खबर : छज्जा गिरने से राज मिस्त्री की हुई मौत.. मस्जिदपारा की घटना..देखे पूरी खबर








डेक्सआदिवासी स्तम्भ
धरमजयगढ़ । इस वक्त एक बड़ी खबर धरमजयगढ़ के मस्जिद पारा से आ रही है जहां छज्जा गिरने से एक राज मिस्त्री की मौत हो गई है. आपको बता दे की मस्जिद पारा निवासी कीर्ति जेकप के यहां यह घटना हुई है

जिसमे ठाकुर पोड़ी निवासी सुरेंद्र यादव पिता आनंद यादव राज मिस्त्री का काम करने के लिए कीर्ति जेक्प के यहां आया हुआ था और छज्जा के ऊपर खड़े होकर ईट जुड़ाई का कार्य कर रहा था

इसी दरमियान छज्जा भारभराकर गिर गया जिसमे मिस्त्री भी नीचे गिरा और सिर तथा अन्य हिस्सों में चोटे आई जिसके बाद अस्पताल में घायल ने दम तोड दिया।।








