दुर्घटना

ब्रेकिंग न्यूज़:दूल्हा-दुल्हन सहित पांच की मौत, बारात लेकर लौट रहा था दूल्हा, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर…

डेक्स आदिवासी स्तंभ

जांजगीर चांपा। विवाह के बाद लौट रहे दूल्हा दुल्हन समेत पांच लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए।हादसा इतना भयावह था की पांचों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मामला जांजगीर जिले में मुलमुला थानांतर्गत ग्राम पकरिया का है। जहां पामगढ़ से अकलतरा जाने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कार को ठोकर मार दी जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।वहीं घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है,जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

बलौदा निवासी शुभम सोनी की बारात जांजगीर के शिवरीनारायण पहुंची।शनिवार को विवाह संपन्न होने के बाद बीती देर रात दुल्हन की विदाई के समय कार में दूल्हा शुभम सोनी, दुल्हन नेहा सोनी सहित पांच लोग सवार होकर वापस बलौदा लौट रहे थे। इस दौरान थाना मुलमुला के पकरिया-झूलन ग्राम के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार दूल्हा-दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद कार में आग लग गई थी। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बुझा लिया।

पांच लोगों की हुई मौत:- इस घटना में दूल्हा शुभम सोनी- 25 वर्ष, दुल्हन नेहा सोनी 22 वर्ष,दूल्हे के पिता ओमप्रकाश सोनी 50 वर्ष, दूल्हे का फूफा सरजू सोनी 66 वर्ष, बुआ खेती सोनी की मौत हो गई।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button