बड़ी खबर

बड़ी खबर : थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने धरमजयगढ़ कालोनी में महिलाओ और छोटी बच्चियों को परेशान करने वाले युवक पर की कार्यवाही : भेजा गया जेल

डेस्क आदिवासी स्तम्भ

धरमजयगढ़ । बीते दिनों धरमजयगढ़ कालोनी के दर्जनभर महिलाओ और युवकों ने थाने धरमजयगढ़ में वहीं के युवक के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद उक्त शिकायत को धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने गंभीरता से लेते हुए उक्त युवक पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय में पेश किया जहां से उसके कृत्यों को देखते हुए जेल भेज दिया गया है

आपको बता दे की धरमजयगढ़ कालोनी निवासी जयदेव शील पिता रमनी कांत शील उम्र 24 वर्ष के द्वारा धरमजयगढ़ कालोनी की महिलाओ और छोटी बच्चियों पर गलत नीयत रखता था जिसकी शिकायत वार्ड के लोगो ने स्थानीय पुलिस थाने और एसडीएम आफिस में की थी वहीं सूचना के बाद उक्त युवक पर कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button