बड़ी खबर

बड़ी खबर : दुर्गापुर कालोनी में आसमानी आफत ने ले ली लड़की की जान..पढ़िए पूरी खबर ….देखिए वीडियो।

डेस्क आदिवासी स्तम्भ

देखें वीडियो ☝️

धरमजयगढ़ । धरमजयगढ़ के दुर्गापुर कालोनी से आज दोपहर एक दुखद समाचार सामने आई है ,जहां तेज आंधी तूफ़ान में आसमानी बिजली गिरने से 15 वर्षीय बालिका की मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार यह दुखद हादसा लगभग दोपहर 3 बजे की है।जहां दुर्गापुर कॉलोनी में एक 15 वर्षीय लड़की मनीषा मंडल पिता निमाई मंडल तेज बारिश व आंधी को देखकर घर के बाहर सुखाए कपडे को उतारने गई थी।

तभी अचानक बिजली गिरने से कपडे सुखाने वाले तार के संपर्क में आने सें वह झुलस कर मूर्छित हो गई,जिसे परिजनों द्वारा इलाज हेतु अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दी।

सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में डॉक्टरों ने जांच उपरांत लड़की को मृत घोषित कर दिया। वही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।इस हादसे के बाद दुर्गापुर कालोनी में मातम पसर गया तथा परिजनों के बीच भारी गम का माहौल है।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button