बड़ी खबर

बड़ी खबर: मवेशी तस्कर की गुंडागर्दी मवेशी तस्करी रोकने गए युवकों को तस्करो ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा..मामला धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र का मामला

डेस्क आदिवासी स्तम्भ

धरमजयगढ़ । एक बड़ी खबर इस वक्त धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र से सामने आ रही है जहां मवेशी तस्करी रोकने गए युवकों के साथ तस्करो ने जमकर मारपीट की है वहीं घटना के बाद इसकी शिकायत करने युवाओं की टीम धरमजयगढ़ थाने रिपोर्ट करने पहुंची हुई है।

आपको बता दे यह पूरा मामला धरमजयगढ़ का है जहां आज सुबह गौ तस्करी की सूचना पर स्थानीय युवाओं की टीम तस्करी पर रोक लगाने पहुंची जिसके बाद जंगल में मवेशियों खोजने के दौरान नगर के दो युवकों के साथ तस्करो द्वारा हाथ मुक्के और बेल्ट से मारपीट की गई है.

फिलहाल मामले को लेकर पीड़ित पक्ष थाने पहुंची हुई है जहां आगे की कार्यवाही जारी है.

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button