बड़ी खबर

बड़ी खबर : प्रेमी का हुआ प्रेमिका का से विवाद तो प्रेमी ने कर लिया चूहा मारने के दवा का सेवन,धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में इलाज जारी…पढ़े पूरी खबर

डेस्क आदिवासी स्तम्भ

धरमजयगढ़ । आजकल नवयुवको में प्यार मोहब्बत का सिलसिला जवानी शुरू होने से पहले ही हो जाती है और इस प्यार मोहब्बत के दौरान कई बार बात विवाद और खिचातनी आम बात है लेकिन ये बड़ी बात तब बन जाती है जब दोनो में से कोई भी एक खींचातानी के दौरान कोई गलत कदम उठा लेता है इसी तरह का एक मामला धरमजयगढ़ अस्पताल में देखने को मिला जहां एक नवयुवक ने अपनी प्रेमिका से हुए झगड़े के बाद चूहा मारने की दवा का सेवन कर लिया जिसके बाद हालत बिगड़ते देख उसके परिजनों ने उसे धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है.

उक्त वाक्या बकालो गांव का है जहां दिनेश्वर राठिया पिता विजित राम उम्र 19 वर्ष ने बताया कि वह गांव के ही एक लड़की से प्रेम करता है और होली खेलने के बाद किसी बात को लेकर उससे विवाद हुआ जिसके बाद गुस्से में आकर प्रेमी ने चूहा मारने की द्वारा का सेवन कर लिया फिलहाल नवयुवक का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button