Latest News
बड़ी खबर : शराब पीकर बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिरे, एक की हालत गंभीर







डेक्स आदिवासी स्तंभ
धरमजयगढ़ । शराब पीकर बाइक में सवार दो युवक घाट में उतरने के दौरान अनियंत्रित होकर गिरे जिसमे बाइक में पीछे बैठे युवक के सिर और आंख में गंभीर चोटें आई है

जबकि बाइक चालक को मामूली चोटें आई है वहीं घटना के बाद कापु अस्पताल की एंबुलेंस की मदद से घायल युवकों को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया है

जहां उनका मरहम पट्टी जारी है.आपको बता दे की कापु क्षेत्र के ग्राम पंचायत टोनाहीनारा निवासी प्रमोद एक्का पिता पिलाराम एक्का उम्र तकरीबन 22 वर्ष और निर्दीप एक्का पिता साध राम एक्का उम्र 23 वर्ष आज कापू मुख्य मार्ग देरपानी के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिरे

जिसमे पीछे बैठे निर्दीप एक्का बुरी तरह घायल हो गया है वही दोनो घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।।







