बस स्टैंड में अवैध कब्जा..दुर्घटना की आशंका..स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश..स्थानीय प्रशाशन भी मौन..







भास्कर TODAY
धरमजयगढ़ । बस स्टैंड धरमजयगढ़ को सुव्यवस्थित करने कुछ दिनों पहले स्थानीय प्रशाशन द्वारा नोटिस जारी कर दुकानदारों को समझाइश देकर कार्यवाही भी का गई थी ताकि बस स्टैंड में आने वाले वाहनों समेत आवागमन करने वालो को किसी प्रकार को दिक्कत न हो साथ ही बस स्टैंड के दुकानदारों को सुव्यवस्थित करके बस स्टैंड की शोभा बढ़ाए जाने को लेकर भी बीच बाच कार्यवाही कर जाती रही है

इसके बावजूद बस स्टैंड धरमजयगढ़ में कब्जा करने का सिलसिला नहीं थम रहा है.आपको बता दें इन दिनों बस स्टैंड में फिर एक दुकानदार द्वारा अवैध तरीके से कब्जा करके दुकान संचालित किया जा रहा है जिसे लेकर स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है साथ हो यात्री बसों सहित दुपहिया चारपहिया वाहनों चालकों को भी आवागमन करने में भरी परेशानी उठानी पड़ रही है.बताना लाजिमी होगा कि बस स्टैंड में मौजूद एकमात्र फव्वारा जो नगर की कुछ समय के लिए शोभा मानी जाती रही वहीं पर अवैध तरीके से दुकान लगाकर कब्जा किया गया है जो स्थानीय प्रशाशन की जानकारी में भी है. लेकिन कोई कार्यवाही ना करके शायद किसी बड़े दुर्घटना के इंतजार में है।







