दुर्घटना
ब्रेकिंग न्यूज़: अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई एक महिला की मौत धर्मजयगढ़ के सिसरिंगा गांव की घटना








डेक्स आदिवासी स्तम्भ
धरमजयगढ़ । एक बड़ी खबर धरमजयगढ़ थानक्षेत्र के ग्राम सीसरिंगा से सामने आ रही है जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद वहां चालक मौके से फरार हो गया है.

बताया जा रहा है की उक्त हादसा तकरीबन 12 बजे के आसपास की है और यह दुर्घटना सीसरिंगा बस स्टैंड के समीप हुई है. वहीं घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है. फिलहाल मृतका की पहचान को लेकर अभी तक अपडेट सामने नही आया है।।



