भाजपाइयों और महिलाओं की शिकायत पर हुई कार्यवाही..SDM ने आर आई को भेजकर….जाने क्या है मामला








डेक्स आदिवासी स्तम्भ
धरमजयगढ़ । नगर पंचायत धरमजयगढ़ में बेजा कब्जा करने की शिकायत लेकर आज भाजपा के पदाधिकारी और वार्ड की महिलाओ ने एसडीएम डिगेश पटेल के आवास में पहुंचकर शिकायत की वहीं शिकायत के तुरंत बाद एसडीएम पटेल ने धरमजयगढ़ की आरआई कुजूर को तत्काल मौके पर जाकर कार्यवाही के लिए आदेश दिया

जिसके बाद बेजा कब्जा करने की नियत से साप्ताहिक बाजार के पीछे चल रहे बेजा कब्जा के लिए गिराए गए ईट को अपने कब्जे में लिया आपको बता दे उद्यान के पीछे एक कांग्रेसी नेत्री के द्वारा खाली पड़ी भूमि पर कब्जा करने की नियत से ईट गिराई जा रही थी

जिसकी शिकायत लेकर पास की महिलाओ ने भाजपा नेता व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश चैनानी तथा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल और गोविंद दास महंत, भरत साहू को इसकी सूचना दी थी

सूचना मिलने के तत्काल बाद सभी मौके पर एकत्रित हुए और एसडीएम डिगेश पटेल के आवास पर पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत की जिसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम पटेल ने आर आई को मौके पर जाकर कार्यवाही के लिए आदेश दिया

वहीं मौके पर पहुंची आरआई ने उद्यान विभाग की जमीन पर रखे ईट को जप्त कर कार्यवाही की।।







