मुख्यमंत्री के आगामी धरमजयगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां हुई तेज, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मौका मुआयना।







भास्कर TODAY
धरमजयगढ़ । प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय का प्रथम धर्मजयगढ़ दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारी सहित आचार्य राकेश, कपिल शास्त्री जी के साथ भाजपा नेता टीकाराम पटेल, जगरनाथ यादव कोरवा समाज के जिला अध्यक्ष प्रेम साय ने आज धरमजयगढ़ में स्थलों का मौका मुआयना किया।

आपको बता दे कि 14 अगस्त को मुख्यमंत्री जी का दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित है ।जो स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी के पावन पुण्यतिथि के अवसर पर संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनन्दन समारोह के रूप में एक बड़ा आयोजन है,

जो धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में होना है।जिसकी तैयारियों को लेकर आज कार्यक्रम स्थल, हैलीपेड स्थल,अंबेटिकरा मंदिर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया गया।जिसमें स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रवीण भगत, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिद्धांत तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग के गणेश शर्मा, इंजीनियर गौरव शर्मा भी मौजूद रहे।







