विधानसभा चुनाव 2023बड़ी खबर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुरुंगा में आमसभा : उमड़ा जनसैलाब..कहा जिन्हे भरोसा नही वो फार्म भरवा रहे..की कई बड़ी घोषणा

डेक्स आदिवासी स्तंभ

धरमजयगढ़ । विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम सभा को संबोधित करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे धरमजयगढ़ के पुरूंगा पहुंचे और आमसभा को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने धरमजयगढ़ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विधायक लालजीत के लिए समर्थन मांगा कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों की भारी भीड़ देखी गई

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि हमने पांच साल पहले जो वादा किया था उसे पूरा किया है.कोरानाकाल में हर घर सुखा राशन पहुंचाया तकलीफ के समय भी लोगो को मनरेगा योजना के तहत काम दिया उन्होंने कहा कि हर संकट में कांग्रेस आपके साथ खड़ी है.

सीएम बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग चार माह पहले जागी है.15 साल तक रमन सरकार ने केवल छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया है. उन्होंने कहा की जिन्हे भरोसा नही वो फार्म भरवा रहे है हमे भरोसा है छत्तीसगढ़ की जनता पर सीएम बघेल ने लालजीत के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा की कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानो का कर्जा माफ करेगी,32 सौ रुपए में धान खरीदेगी,दो सौ यूनिट तक बिजली फ्री करेगी,पांच सौ में सिलेंडर वहीं उज्जवला गैस वाले को 107 रुपए में गैस

तेंदूपत्ता 6 हजार प्रति मानक बोरा तथा गृहलक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक महिला को चाहे वो बेटी हो बहू हो विधवा सभी महिला को इस योजना के तहत 15 हजार रुपए प्रतिवर्ष दिया जाएगा

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button