Latest News

धरमजयगढ़ शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों को थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने बताया सायबर क्राइम से बचने का तरीका

डेस्क आदिवासी स्तम्भ

धरमजयगढ़ के शासकीय स्नातकोत्तर महाविधायल में शनिवार को वित्तीय फ्रॉड पर एवं सायबर फ्रॉड पर छात्र छात्राओं को थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने विस्तार से जानकारी दी ,इस दौरान थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने बताया कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में साइबर क्राइम की धोखाधड़ी ज्यादा हो रही है।

साइबर क्राइम अपराध करने वाले ग्रामीण क्षेत्र में भोली-भाली जनता को अपना लॉटरी का प्रलोभन देकर निशाना बना रहे हैं। आपको अपने खाते की जानकारी, संबंधी आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें। अपने मोबाइल फोन पर अनजान व्यक्ति से फ्रेंड रिक्वेस्ट न भेजें।

थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि लोगो के झूठे प्रलोभन से बचें। यदि इसके बावजूद साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्प लाईन नंबर 1930 पर काल करें। साथ ही बताया की साइबर धोखाधड़ी के मामलों में अपनी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी दर्ज करवा सकते हैं।

लोगों को जागरूक किया गया कि आपके मोबाइल पर आए ओटीपी या एटीएम पिन को किसी के साथ शेयर न करें, फर्जी जाब के आफर्स से भी सावधान रहें, असत्यापित लिक पर क्लिक न करें, इंटरनेट मीडिया पर अज्ञात लोगों से फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button