बड़ी खबर

मोबाइल में रहती थी बिजी..घरवालों ने ले लिया मोबाइल..फिर पी ली जहर…पढ़े पूरी खबर

डेक्स आदिवासी स्तंभ

धरमजयगढ़ । खेत जा रहे परिजनों को घर में खाना बनाने के लिए एक नाबालिग को छोड़ना उस समय जी का जंजाल बन गया जब अकेलेपन का फायदा उठाकर लड़की ने कीटनाशक का सेवन कर लिया वहीं जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो भागे भागे घर पहुंचे और फिर लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

उक्त वाक्या धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम नवागांव का है जहां एक नाबालिग ने कीटनाशक का सेवन कर लिया घटना को लेकर लड़की के पिता ने बताया कि पहले लड़की दिनभर मोबाइल में बिजी रहती थी जिसके बाद उसे मोबाइल ले लिया गया फिर अचानक उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया हालाकि किसलिए उसने इस तरह का कदम उठाया इस बात की जानकारी उन्हे भी नही है लेकिन संभवत मोबाइल ही इसका जड़ हो ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है।फिलहाल लड़की का धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज जारी है और अब वो खतरे से बाहर है।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button