Latest News

लोकसभा चुनाव से पहले तैयारियां हुई तेज़.धरमजयगढ़ एसडीओपी और थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम ने निकाला फ्लैग मार्च

डेस्क आदिवासी स्तम्भ

सिद्धांत तिवारी, एसडीओपी धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ । लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से तैयारियां तेज कर दी है.जिसे लेकर रविवार की दोपहर बाद धरमजयगढ़ के नवपदस्थ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी व नवपदस्थ थाना प्रभारी कमला पुसाम के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया.

फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस के द्वारा चौक चौराहो से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को यह संदेश दिया की चुनाव प्रभावित किया गया तो उनकी खैर नहीं वहीं आमजनता को विश्वास दिलाया कि निडर होकर मतदान करें.

फ्लैग मार्च की शुरुवात धरमजयगढ़ थाने से हुई और बस स्टैंड होते हुए राजीव गांधी चौक तथा नीचेपारा और कोदवारी पारा पहुंची उसके बाद पुलिस की वाहन वापस राजीव गांधी चौक होते हुए सिविल अस्पताल,पीपरमार धरमजयगढ़ कालोनी पहुंची और यहां से यह काफिला सीएमपीडीआई होते हुए रायगढ़ रोड तथा वापस धरमजयगढ़ पहुंची।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button