Latest News

शहरी चकाचौंध से दूर होकर पंचायत सचिव ने बिरहोर परिवारों के साथ नए साल का मनाया जश्न

डेक्स आदिवासी स्तंभ

धरमजयगढ़ । नए साल की शुरुवात कोई अपने घर परिवार के साथ मिलकर तो कोई मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ कर रहा है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में आज भी कई ऐसे परिवार है जिन्हे नए और पुराने साल से किसी के द्वारा ना तो शुभकामनाएं मिलती है और ना ही किसी तरह का उपहार कोई देता है ऐसे में धरमजयगढ़ विकासखंड के एक पंचायत सचिव ने अनोखे अंदाज में नए साल ले शुरूवात की

जी हां धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत जमरगी डी के सचिव सुरेश मेहर ने नए साल के अवसर पर शहरी चकाचौंध से दूर होकर बिरहोर परिवार के साथ मिलकर इस खुशी का साझा किया.

इस दौरान उन्होंने परिवार के बच्चो को फल सहित अन्य खाद्य सामग्रियों का वितरण किया साथ ही उनमें शिक्षा का अलख जगाने उनको जागरूक भी किया इसके अलावा पंचायत सचिव सुरेश मेहर ने वहां के ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित कर पीएम जनमन योजना को विस्तार से ग्रामीणों को समझाया इस दौरान उनके साथ बिरहोर परिवार के मुखिया बोधन बिरहोर,गंगा राम बिरहोर भी उपस्थित रहे।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button