धरमजयगढ़ पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा उमड़ी भीड़,जन जन तक पहुंच रही गारंटी योजना रथ








डेक्स आदिवासी स्तम्भ
धरमजयगढ़ । विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ शुक्रवार को धरमजयगढ़ पहुंचा। जहां लोगों को केंद्र की योजनाओं के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारी और भाजपा के पदाधिकारियों ने जानकारी दी।

धरमजयगढ़ के क्लब मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

और कार्यक्रम में पहुंचे लोगो को आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास तथा विश्वकर्मा योजना समेत सभी केंद्रीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी वहीं संबंधित विभाग के अधिकारियों ने वहां पर मौजूद रहकर लोगों केंद्र सरकार की प्रत्येक योजनाओं को विस्तार से बताया।

इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अधिकारी पंकज पांडे भी उपस्थित रहे और लोगों को केंद्रीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए संकल्प भी लिया। इस मौके पर पार्षद विजय यादव, श्रवण राठिया, मंजिला अगस्टीन एक्का, अनिल पांडे, नीरज अग्रवाल, शिवहरी सारथी, समेत नप क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया।








