विधानसभा चुनाव 2023

मतदाताओं को दिया भयमुक्त होने का संदेश..निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

डेक्स आदिवासी स्तंभ

धरमजयगढ़ । शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर प्रशासन पुलिस द्वारा तैयारियां की जा रही है।

लोग भयमुक्त होकर निष्पक्ष रूप से मतदान कर सके इसको लेकर पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को मजबूत करने लोगो में विश्वास पैदा करने को लेकर आवश्यक कदम उठाये जा रहे है।

और इसी कड़ी में दो दिन बाद होने वाले मतदान में भयमुक्त व निष्पक्ष होकर मतदान करने साथ ही स्वतंत्र मतदान करने को लेकर धरमजयगढ़ में आज स्थानीय पुलिस की टीम और बीएसएफ के जवानों ने एसडीओपी दीपक मिश्र के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला.

फ्लैग मार्च धरमजयगढ़ थाने से शुरू हुई जो बस स्टैंड होते हुए राजीव गांधी चौक और फिर निचेपारा पेट्रोल पंप पहुंची जहां से वापस हॉस्पिटल चौक होते हुए पूरे नगर का भ्रमण करती हुई वापस थाने पहुंची.इस दौरान पुलिस कर्मियों ने आचार संहिता का पालन करने की अपील भी की।

एसडीओपी दीपक मिश्र ने कहा कि माहौल खराब करने वालों को किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।उन्होंने आगे कहा की शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है।

अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।फ्लैग मार्च में अगुवाई एसडीओपी दीपक मिश्र तहसीलदार भोज लाल डहरिया, नायब तहसीलदार और धरमजयगढ़ थाना प्रभारी अमित तिवारी ने की।।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button