Latest News

निर्दलीय प्रत्याशी को एक सिरे से नकारेगी जनता ???…बंग समाज सहित नगर की जनता अनिल सरकार के पक्ष में..

भास्कर TODAY

धरमजयगढ़ । नगर पंचायत धरमजयगढ़ में भाजपा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिल सरकार को लगातार धरमजयगढ़ कर जनता का समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है,वार्ड में जनसंपर्क के दौरान वार्डवासी भी भाजपा प्रत्याशी अनिल सरकार के पक्ष में देखे जा रहे है.जिससे इस नगरीय निकाय चुनाव में अनिल सरकार बीजेपी के लिए एक बेहतर उम्मीदवार बनकर सामने आए है इसके अलावा बंग समाज का पूरा पूरा समर्थन भी अनिल सरकार के पक्ष में देखा जा रहा है.

भास्कर TODAY टीम के द्वारा किए गए सर्वे में बंग समाज के लोगों ने भी इस बात को माना है कि 2025 का नगरीय निकाय चुनाव सर्व समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है वहीं धरमजयगढ़ नगरवासियों का कहना है कि अनिल सरकार से बेहतर अध्यक्ष उन्हें दोबारा नहीं मिलेगा । इसलिए हर हाल में वो अनिल सरकार का समर्थन करते है. ऐसे में साफ देखा जा रहा है कि नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष का ताज अनिल सरकार के सिर पर ही सजेगा. ।

निर्दलीय उम्मीदवार अपने वार्ड का विकास नहीं करा पाए..चले है का उद्धार करने

वहीं बात करें निर्दलीय उम्मीदवारों की तो हर बार जनता को झूठे आश्वाशन देकर लोगों से जनसंपर्क करने वालो को इस बार धरमजयगढ़ की जनता अच्छे से मजे चखायेगी लोगो का कहना है कि

ये निर्दलीय उम्मीदवार अपने वार्ड का विकास तो कर नहीं सकते और चले है नगर का उद्धार करने..अगर इतना ही नगर विकास के लिए इनके अंदर जुनून होता तो आज इन्हें घर घर जाकर वोट मांगने की जरूरत नहीं पड़ती जनता अच्छे से जानती है कि कौन कितना पानी में है..ये हम नहीं कह रहे ये शब्द नगर की जनता का है.जो अच्छे से जानती है कि इनके वार्ड में आज तक पानी को समस्या किस तरह बनी हुई है गर्मियों के समय में पानी के लिए इनके वार्ड में हाहाकार मचता है.बहरहाल धरमजयगढ़ में नगर पंचायत चुनाव इस बार रोमांचक जरूर है लेकिन जीत का सेहरा अनिल सरकार के सिर पर ही बंधेगा ये माना जा रहा है।। निर्दलीय उम्मीदवार केवल और केवल वोट काटने के उद्देश्य से ही मैदान में उतरे है । इनका जनता के विकास और नगर के विकास से दूर दूर का सरोकार नहीं है । इस बात को नगर की जनता भली भांति समझ चुकी है । जिसका जवाब जनता अपने वोट के माध्यम से देगी ।

Pawel Agrawal

Bhaskartoday.in (भास्कर टुडे) एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश विदेश की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button